भोजपुर में प्राइवेट टीचर सचिंद्र हत्याकांड में FIR दर्ज:प्रॉपर्टी विवाद ने बड़े बेटे ने की थी हत्या, कमरे में बंद करके लाठी-डंडे से मारा; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

भोजपुर में प्राइवेट टीचर सचिंद्र हत्याकांड में FIR दर्ज:प्रॉपर्टी विवाद ने बड़े बेटे ने की थी हत्या, कमरे में बंद करके लाठी-डंडे से मारा; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

भोजपुर में प्राइवेट टीचर सचिंद्र नाथ प्रसाद की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की बेटी पुष्पा कुमारी के बयान पर दर्ज एफआईआर में बड़े बेट समरदीप कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस को दिए बयान में पुष्पा ने बताया कि 18 दिसंबर को बड़े भाई समरदीप कुमार अपने पिता और मां से प्रॉपर्टी बंटवारे की मांग कर रहा था। इस पर पापा ने कहा था कि अभी पांच बेटियों की शादी बाकी है, इसलिए फिलहाल संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया जा सकता। इसी बात को लेकर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया। पापा को कमरे में बंद करके लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ने लगा। यह सिलसिला करीब एक से दो घंटे तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी ने पिता को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और वहां से चला गया। जाते समय उसने धमकी देते हुए कहा कि किसी ने ताला खोलने की कोशिश की तो वह जान से मार देगा। डर से किसी ने ताला नहीं खोला पुष्पा कुमारी ने आगे कहा कि धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया। घर में दिव्यांग मां और मंझला भाई भी मौजूद थे। डर के कारण किसी ने ताला खोलने की हिम्मत नहीं की। परिवार को आशंका थी कि अगर आरोपी वापस आ गया तो वे लोग अपनी जान कैसे बचाएंगे। शाम करीब छह बजे दोबारा घर पहुंचा। परिवार के काफी कहने पर कमरे का ताला खोला। अंदर पिताजी मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पुत्री के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। भोजपुर में प्राइवेट टीचर सचिंद्र नाथ प्रसाद की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की बेटी पुष्पा कुमारी के बयान पर दर्ज एफआईआर में बड़े बेट समरदीप कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस को दिए बयान में पुष्पा ने बताया कि 18 दिसंबर को बड़े भाई समरदीप कुमार अपने पिता और मां से प्रॉपर्टी बंटवारे की मांग कर रहा था। इस पर पापा ने कहा था कि अभी पांच बेटियों की शादी बाकी है, इसलिए फिलहाल संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया जा सकता। इसी बात को लेकर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया। पापा को कमरे में बंद करके लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ने लगा। यह सिलसिला करीब एक से दो घंटे तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी ने पिता को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और वहां से चला गया। जाते समय उसने धमकी देते हुए कहा कि किसी ने ताला खोलने की कोशिश की तो वह जान से मार देगा। डर से किसी ने ताला नहीं खोला पुष्पा कुमारी ने आगे कहा कि धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया। घर में दिव्यांग मां और मंझला भाई भी मौजूद थे। डर के कारण किसी ने ताला खोलने की हिम्मत नहीं की। परिवार को आशंका थी कि अगर आरोपी वापस आ गया तो वे लोग अपनी जान कैसे बचाएंगे। शाम करीब छह बजे दोबारा घर पहुंचा। परिवार के काफी कहने पर कमरे का ताला खोला। अंदर पिताजी मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पुत्री के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *