हरियाणा प्रदेश के साथ ही झज्जर जिले में भी घने कोहरे के कारण जन जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। लोगों के घर के कामों से लेकर घर से बाहर निकलने और ड्यूटी पर जाने वालों के लिए भी कोहरा एक चुनौती बन गया है। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी करके ले जाए जा रहे हैं ताकि हादसों से बचाव बना रहे। वहीं बार बार पुलिस द्वारा भी धुंध में वाहन ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों के पालन करने से अवगत कराया जाता है और जागरूक किया जाता है कि वाहनों को धुंध के समय में धीमी गति से चलाएं। वहीं पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान के तहत व लोगों को हादसों से बचाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम भी कर रही है। आम जन के कामों पर असर झज्जर जिले में पुलिस व रेड क्रॉस की टीम मिलकर बड़े वाहनों पर रिफलेक्टर लगा रहे हैं। कोहरे के कारण जहां वाहनों की गति कम हुई है वहीं आम जन की कामों की गति पर भी ब्रेक लगे हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि ठंड के कारण ही फसलें होती हैं। कोहरे के कारण विजीबिलीटी कम झज्जर जिले में रात करीब 9 बजे से अचानक कोहरे ने दस्तक दी और तेज हवा के साथ घना कोहरा छाने लगा था। वहीं आज सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। और लोगों को दूसरे स्थान पर जाने में काफी परेशानी हो रही है। मेन रोड पर विजीबिलिटी बेहद कम है।


