भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Naveen दो दिवसीय दौरे पर Puducherry पहुंचे

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Naveen दो दिवसीय दौरे पर Puducherry पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पुडुचेरी पहुंचे।
पंद्रह दिसंबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने बाद पुडुचेरी की उनकी यह पहली यात्रा है।

चेन्नई पहुंचने पर नवीन का शहर के हवाई अड्डे पर भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के नेतृत्व में राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी अरविंद मेनन एवं पार्टी के तमिलनाडु मामलों सह-प्रभारी डॉ. पी सुधाकर रेड्डी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने नवीन का उनकी पहली यात्रा पर स्वागत किया।

पुडुचेरी पहुंचने पर भी पार्टी सदस्यों द्वारा नवीन का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामलिंगम, गृहमंत्री ए नमस्सिवयम और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *