IMD cold day Alert: मौसम की दोहरी मार, 22, 26 और 27 दिसंबर के लिए जारी किया गया अलर्ट

IMD cold day Alert: मौसम की दोहरी मार, 22, 26 और 27 दिसंबर के लिए जारी किया गया अलर्ट

IMD Severe Cold Day alert आईएमडी मौसम विभाग ने 22 से 27 दिसंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति गंभीर बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 और 25 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। जबकि कानपुर मंडल के जिले औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात में 23 और 25 दिसंबर को शाम, रात और सुबह में घना से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि आज शीत दिवस (cold day) बना रहेगा। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। सुबह, शाम और रात को कोहरा, धुंध, स्माग, कुहासा छाया रहेगा। रात में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। कानपुर मंडल में विजिबिलिटी जीरो थी। आज रात में कोल्ड डे की प्रबल संभावना बनी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बर्फबारी और बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बर्फबारी और बारिश हो रही है। अक्टूबर के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। यहां पर बारिश भी हो रही है। जिसका असर भी गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई पड़ रहा है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कानपुर मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

किसानों को दी गई सलाह

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि रवी की फसलों में जहां भी जरूरत हो सिंचाई करते रहें क्योंकि निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस समय फसलों की वृद्धि के लिए नमी का होना बहुत जरूरी है। यह स्थिति अगले 24 से 48 घंटे तक बनी रहेगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जो सूर्य की गर्मी को आने में रुकावट बनेंगी। सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। अगले कुछ दिनों तक विजिबिलिटी में कोहरे के कारण कमी बनी रहेगी। कोल्ड डे की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *