भिवानी में गौ रक्षा दल ने किया कोबरा का रेस्क्यू:साढ़े 3 फीट लंबा सांप, छत में घुसा था, पौने घंटे में पकड़कर बाहर छोड़ा

भिवानी के देवनगर स्थित एक मकान में सांप होने की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल की टीम पहुंचे। जिसने करीब पौने घंटे में खोजकर सांप का रेस्क्यू किया। जो कोबरा प्रजाति का था और करीब तीन से साढ़े 3 फीट लंबा था। सांप छत में घुसा होने के चलते काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और बाहर छोड़ दिया गया। गौ रक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने कहा कि उन्हें देवनगर निवासी मुकेश चौधरी ने सूचना दी कि उनके मकान में जो पशुओं के लिए बनाया हुआ है, उसमें सांप है। परिवार वालों ने उसे देखा है, जिसके बाद परिवार वालों में भी डर था। इसके बाद संजय परमार अपनी टीम (आदित्य व सूरज) के साथ वहां पर पहुंचे और सांप को खोजने में जुट गए। छत में घुसा था सांप
संजय परमार ने बताया कि जब टीम पहुंची तो उस समय जहां परिवार के लोगों ने सांप देखा था वहां नहीं मिला। जिसके कारण काफी समय सांप को खोजने में लगा। अनुभव के जरिए पता लगाया कि छत में छेद मिला, उस छेद के जरिए सांप छत में घुसा हुआ था। पता लगने के बाद खुद संजय परमार सीढ़ी के जरिए ऊपर तक पहुंचे और करीब 15 मिनट कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। कोबरा प्रजाति का था सांप
उन्होंने बताया कि सांप कोबरा प्रजाति का था, जिसकी लंबाई करीब तीन-साढ़े तीन फीट थी। इसके बाद गौ रक्षा दल की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया और वहां से ले जाकर सांप को बाहर छोड़ दिया, जहां सांप को कोई नुकसान ना पहुंचे और लोगों को भी परेशानी ना हो। संजय परमार ने कहा कि सर्दी का मौसम है फिर भी कहीं ना कहीं सांप निकल आता है। किसी भी सांप को मारे नहीं, बल्कि सांप पकड़ने वाली संस्था या गौ रक्षा दल को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *