भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज पहुंचेंगे फतेहाबाद:जिला कार्यकारिणी मीटिंग में होंगे शामिल; कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज पहुंचेंगे फतेहाबाद:जिला कार्यकारिणी मीटिंग में होंगे शामिल; कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आज फतेहाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे भूना के प्रीति पैलेस में होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देंगे
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही अब तक के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा करेंगे। सभी प्रमुख नेता भी रहेंगे शामिल इस जिला कार्यकारिणी बैठक में जिलेभर से भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ समेत सभी प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *