50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर:बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में एक सिपाही घायल; साथी फरार

50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर:बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में एक सिपाही घायल; साथी फरार

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर मारा गया। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान जुबैर का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में इलाके में सघन तलाशी अभियान (कांबिंग) शुरू कर दिया है। बदमाश जुबैर के पास से एक पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह सभी सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मेरठ निवासी जुबैर उर्फ पीटर बुलंदशहर देहात थाने से लूट की एक घटना में वांछित था। पुलिस के अनुसार, उस पर लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 47 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। जानकारी के मुताबिक, जुबैर अपने साथी के साथ रात में देहात थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और वापस मेरठ की ओर भागने लगे। आर-टी सैट पर सूचना फ्लैश होने के बाद गुलावठी पुलिस भी मौके पर पहुंची। देहात और गुलावठी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इनामी जुबैर ढेर हो गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *