यूपी के 28 जिलों में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी:11 जिलों में स्कूल बंद, अगले दो दिन तक शीतलहर का अलर्ट

यूपी के 28 जिलों में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी:11 जिलों में स्कूल बंद, अगले दो दिन तक शीतलहर का अलर्ट

उत्तर प्रदेश इस समय कड़ाके की सर्दी और भीषण कोहरे की प्रकोप जारी है। रविवार को प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरा छाया हुआ है। मौजूदा समय में यूपी के पूर्वांचल वाले जिलों में 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा और बादल के साथ ठंड पड़ रही हैं। 11 शहरों में स्कूल बंद कर दिए हैं। बरेली, कानपुर, कासगंज, औरैया, जौनपुर में 8वीं और हापुड़, हाथरस, बिजनौर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और संभल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। कक्षा 12 तक के स्कूलों में सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी। कानपुर में पहली बार ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में गोवंश को काउ-कोट पहनाया गया है। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- बहुत घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत. शाहजहांपुर। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आपके शहर का मौसम कैसा है, कोहरे और ठंड की पल-पल की अपडेट के लिए स्क्रोल करिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *