‘लड़की से प्यार है, फेल हुआ तो शादी नहीं होगी’:ग्रेजुएशन के छात्र ने आंसरशीट में लिखा, मुजफ्फरपुर में कंट्रोलर बोले- हमारी यूनिवर्सिटी का मामला नहीं

‘लड़की से प्यार है, फेल हुआ तो शादी नहीं होगी’:ग्रेजुएशन के छात्र ने आंसरशीट में लिखा, मुजफ्फरपुर में कंट्रोलर बोले- हमारी यूनिवर्सिटी का मामला नहीं

‘सर, अगर मैं इस बार पास नहीं हुआ तो मेरी शादी टूट जाएगी। शादी की उम्र भी हो रही है। मैं एक लड़की से प्यार करता हूं।’ ये बातें एक पेज पर लिखी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि जिस पेज पर ये बातें लिखी गई है, वो मुजफ्फरपुर बीआरए यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन स्टूडेंट ने एग्जाम के आंसरशीट में लिखी है। हालांकि, इस संबंध में बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर से बातचीत की तो उन्होंने कैमरे पर बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन, ऑफ द रिकार्ड उन्होंने कहा कि, मैंने भी वायरल पेज देखा है। वो हमारी यूनिवर्सिटी का मामला नहीं है। ये कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की साजिश है। सबसे पहले देखिए, सोशल मीडिया पर वायरल पेज अब जानिए, वायरल पेज में क्या लिखा है? वायरल पेज में लिखा है- ‘फेल हो जाऊंगा तो मेरे परिवार के लोग भी इस लड़की से मेरी शादी नहीं करेंगे। लड़की के घरवाले भी ग्रेजुएशन में फेल लड़के से अपनी बेटी की शादी के लिए राजी नहीं होंगे। अब मेरी शादी होगी या नहीं, ये आपके हाथ में है। अगर मेरी शादी हो जाती है, तो मैं आपको मिठाई भिजवाऊंगा। मेरी शादी होगी या नहीं, ये पूरी तरह से आपके हाथ में है।’ ग्रेजुएशन सेमेस्टर-2 के छात्र ने की भावनात्मक अपील बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी ने अक्टूबर में ग्रेजुएशन सेमेस्टर-2 के एग्जाम लिए थे। इस एग्जाम में एक छात्र ने आंसरशीट पर कॉपी जांच करने वाले टीचर से भावनात्मक अपील की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर प्रो. राम कुमार ने बताया कि, वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका हमारे यूनिवर्सिटी की हैं, ये कैसे कोई दावा कर सकता है। क्या वायरल पेज पर यूनिवर्सिटी का नाम लिखा है, मुहर लगी है? ये बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने की साजिश है। कंट्रोलर ऑफिस के क्लर्क बोले- प्रश्न का जवाब नहीं, इमोशनल लेटर लिखा एग्जाम कंट्रोलर ऑफिस में कार्यरत एक क्लर्क ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया कि, वायरल पेज यूनिवर्सिटी के छात्र का ही है। कुछ छात्रों ने आंसरशीट में सामान्य ज्ञान और साहित्य से जुड़े सवालों का जवाब उल्टा और बेतुका जवाब लिखा है। एक प्रश्न में ‘पद्मावत’ के लेखक का नाम पूछा गया था, जिसका जवाब कवि मलिक मोहम्मद जायसी की जगह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम लिख दिया। कुछ आंसरशीट में छात्रों ने जवाब के बदले इमोशनल लेटर, लव स्टोरी और निजी समस्याएं लिख दीं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने क्लर्क से कॉपी जांचने वाले टीचर का नाम पूछा तो काफी देर के बाद नाम बताया। फिर कॉपी जांचने वाले टीचर के पास पहुंचे। उन्होंने भी नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर कहा कि, आंसरशीट में जो कुछ लिखा गया है, वो छात्रों की बुनियादी समझ की कमी है। छात्र ने परीक्षा को भावनात्मक ब्लैकमेल का जरिया बना लिया है। टीचर ने कहा कि, परीक्षा की तैयारी नहीं की और आंसरशीट पर भावनात्मक अपील कर खानापूर्ति कर दी। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वायरल आंसरशीट को लेकर ABVP ने की जांच की मांग इस मामले में छात्र राजनीति भी गरमा गई है। ABVP के छात्र नेता प्रशांत गौतम ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आंसरशीट वास्तव में इसी यूनिवर्सिटी की हैं, तो ये शिक्षा व्यवस्था और यूनिवर्सिटी की छवि के साथ गंभीर खिलवाड़ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ‘सर, अगर मैं इस बार पास नहीं हुआ तो मेरी शादी टूट जाएगी। शादी की उम्र भी हो रही है। मैं एक लड़की से प्यार करता हूं।’ ये बातें एक पेज पर लिखी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि जिस पेज पर ये बातें लिखी गई है, वो मुजफ्फरपुर बीआरए यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन स्टूडेंट ने एग्जाम के आंसरशीट में लिखी है। हालांकि, इस संबंध में बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर से बातचीत की तो उन्होंने कैमरे पर बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन, ऑफ द रिकार्ड उन्होंने कहा कि, मैंने भी वायरल पेज देखा है। वो हमारी यूनिवर्सिटी का मामला नहीं है। ये कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की साजिश है। सबसे पहले देखिए, सोशल मीडिया पर वायरल पेज अब जानिए, वायरल पेज में क्या लिखा है? वायरल पेज में लिखा है- ‘फेल हो जाऊंगा तो मेरे परिवार के लोग भी इस लड़की से मेरी शादी नहीं करेंगे। लड़की के घरवाले भी ग्रेजुएशन में फेल लड़के से अपनी बेटी की शादी के लिए राजी नहीं होंगे। अब मेरी शादी होगी या नहीं, ये आपके हाथ में है। अगर मेरी शादी हो जाती है, तो मैं आपको मिठाई भिजवाऊंगा। मेरी शादी होगी या नहीं, ये पूरी तरह से आपके हाथ में है।’ ग्रेजुएशन सेमेस्टर-2 के छात्र ने की भावनात्मक अपील बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी ने अक्टूबर में ग्रेजुएशन सेमेस्टर-2 के एग्जाम लिए थे। इस एग्जाम में एक छात्र ने आंसरशीट पर कॉपी जांच करने वाले टीचर से भावनात्मक अपील की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर प्रो. राम कुमार ने बताया कि, वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका हमारे यूनिवर्सिटी की हैं, ये कैसे कोई दावा कर सकता है। क्या वायरल पेज पर यूनिवर्सिटी का नाम लिखा है, मुहर लगी है? ये बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने की साजिश है। कंट्रोलर ऑफिस के क्लर्क बोले- प्रश्न का जवाब नहीं, इमोशनल लेटर लिखा एग्जाम कंट्रोलर ऑफिस में कार्यरत एक क्लर्क ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया कि, वायरल पेज यूनिवर्सिटी के छात्र का ही है। कुछ छात्रों ने आंसरशीट में सामान्य ज्ञान और साहित्य से जुड़े सवालों का जवाब उल्टा और बेतुका जवाब लिखा है। एक प्रश्न में ‘पद्मावत’ के लेखक का नाम पूछा गया था, जिसका जवाब कवि मलिक मोहम्मद जायसी की जगह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम लिख दिया। कुछ आंसरशीट में छात्रों ने जवाब के बदले इमोशनल लेटर, लव स्टोरी और निजी समस्याएं लिख दीं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने क्लर्क से कॉपी जांचने वाले टीचर का नाम पूछा तो काफी देर के बाद नाम बताया। फिर कॉपी जांचने वाले टीचर के पास पहुंचे। उन्होंने भी नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर कहा कि, आंसरशीट में जो कुछ लिखा गया है, वो छात्रों की बुनियादी समझ की कमी है। छात्र ने परीक्षा को भावनात्मक ब्लैकमेल का जरिया बना लिया है। टीचर ने कहा कि, परीक्षा की तैयारी नहीं की और आंसरशीट पर भावनात्मक अपील कर खानापूर्ति कर दी। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वायरल आंसरशीट को लेकर ABVP ने की जांच की मांग इस मामले में छात्र राजनीति भी गरमा गई है। ABVP के छात्र नेता प्रशांत गौतम ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आंसरशीट वास्तव में इसी यूनिवर्सिटी की हैं, तो ये शिक्षा व्यवस्था और यूनिवर्सिटी की छवि के साथ गंभीर खिलवाड़ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *