शेखपुरा पुलिस ने नवादा जिले के कुख्यात बदमाश मुन्ना कुमार उर्फ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे पहड़िया गांव से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश पहड़िया गांव निवासी रामप्रीत चौधरी के पुत्र रुदल चौधरी की हत्या करने आया था। उसने रुदल पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को खदेड़कर दबोच लिया। 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मुन्ना कुमार उर्फ संतोष कुमार नवादा जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी नवलेश सिंह का बेटा है। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और पुलिस टीम पर हमला सहित 7 गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से बरामद पिस्तौल और कारतूस जब्त कर लिए हैं। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शेखपुरा पुलिस ने नवादा जिले के कुख्यात बदमाश मुन्ना कुमार उर्फ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे पहड़िया गांव से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश पहड़िया गांव निवासी रामप्रीत चौधरी के पुत्र रुदल चौधरी की हत्या करने आया था। उसने रुदल पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को खदेड़कर दबोच लिया। 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मुन्ना कुमार उर्फ संतोष कुमार नवादा जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी नवलेश सिंह का बेटा है। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और पुलिस टीम पर हमला सहित 7 गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से बरामद पिस्तौल और कारतूस जब्त कर लिए हैं। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


