मधेपुरा में 23 दिसंबर को जॉब कैंप:फाइनेंस कंपनी में 50 पदों पर बहाली, 12,500 रुपए सैलरी के साथ PF-ESI भी मिलेगा

मधेपुरा में 23 दिसंबर को जॉब कैंप:फाइनेंस कंपनी में 50 पदों पर बहाली, 12,500 रुपए सैलरी के साथ PF-ESI भी मिलेगा

मधेपुरा नियोजनालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 दिसंबर को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप श्रम संसाधन विभाग के देखरेख में संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है, जो विभिन्न पदों पर कुल 50 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। बताया गया कि स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर (SFO) के 30 पद तथा रिकवरी ऑफिसर (RO) के 20 पदों पर बहाली की जाएगी। 12,500 वेतन के साथ PF-ESI भी मिलेगा इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,500 रुपए वेतन के साथ PF, ESI एवं प्रोत्साहन राशि जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह जॉब कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती मधेपुरा, सहरसा, सुपौल एवं पूर्णिया (बिहार) जिलों में की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का निबंधन NCS पोर्टल पर होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों को जॉब कैंप के दिन अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा अनिवार्य रूप से लाना होगा। जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क उन्होंने बताया कि यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि इस तरह के जॉब कैंप का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि जिले में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। मधेपुरा नियोजनालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 दिसंबर को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप श्रम संसाधन विभाग के देखरेख में संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है, जो विभिन्न पदों पर कुल 50 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। बताया गया कि स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर (SFO) के 30 पद तथा रिकवरी ऑफिसर (RO) के 20 पदों पर बहाली की जाएगी। 12,500 वेतन के साथ PF-ESI भी मिलेगा इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,500 रुपए वेतन के साथ PF, ESI एवं प्रोत्साहन राशि जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह जॉब कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती मधेपुरा, सहरसा, सुपौल एवं पूर्णिया (बिहार) जिलों में की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का निबंधन NCS पोर्टल पर होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों को जॉब कैंप के दिन अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा अनिवार्य रूप से लाना होगा। जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क उन्होंने बताया कि यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि इस तरह के जॉब कैंप का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि जिले में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *