सहरसा में लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग ठंड से बचाव के लिए अपने स्तर पर अलाव जला रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों, थाना रोड, बस स्टैंड और बाजार इलाकों में दुकानदार और राहगीर लकड़ी और कचरे का इंतजाम कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरवासियों ने नगर निगम से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार सुबह से घना कोहरा छाए है । आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे खासकर गरीब और खुले में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था सहरसा शहर के थाना रोड पर सड़क किनारे दुकानदारों ने स्वयं अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव का प्रयास किया है। स्थानीय दुकानदार बिक्कु श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही ठंड काफी बढ़ गई है और दिन भर सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। उन्होंने मांग की कि नगर निगम द्वारा शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि फिलहाल राज्य सरकार की ओर से अलाव जलाने को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। शहरवासी ठंड से राहत के लिए प्रशासनिक पहल का इंतजार कर रहे हैं। सहरसा में लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग ठंड से बचाव के लिए अपने स्तर पर अलाव जला रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों, थाना रोड, बस स्टैंड और बाजार इलाकों में दुकानदार और राहगीर लकड़ी और कचरे का इंतजाम कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरवासियों ने नगर निगम से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार सुबह से घना कोहरा छाए है । आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे खासकर गरीब और खुले में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था सहरसा शहर के थाना रोड पर सड़क किनारे दुकानदारों ने स्वयं अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव का प्रयास किया है। स्थानीय दुकानदार बिक्कु श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही ठंड काफी बढ़ गई है और दिन भर सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। उन्होंने मांग की कि नगर निगम द्वारा शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि फिलहाल राज्य सरकार की ओर से अलाव जलाने को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। शहरवासी ठंड से राहत के लिए प्रशासनिक पहल का इंतजार कर रहे हैं।


