सागर | अंकुर कॉलोनी मकरोनिया स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार से श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। पहले दिन घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ महाआयोजन की शुरुआत हुई। विधान कराने का सौभाग्य पंडित उदयचंद शास्त्री परिवार को प्राप्त हुआ। उनके पुत्र इंजीनियर अंशुल सौधर्म इंद्र के रूप में पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन में मुनिश्री विभास्वर सागर, मुनिश्री शुद्धोपयोग सागर, मुनिश्री श्रीसागर एवं मुनिश्री श्रम सागर महाराज के साथ क्षुल्लक नयसागर महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। ध्वजारोहण का सौभाग्य डॉ. शोभालाल जैन तथा दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन पटवारी, एमसी जैन मड़देवरा, सुनील जैन शिक्षक एवं जिनेश बहरोल को प्राप्त हुआ।


