भागलपुर में इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाने के विवाद में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई की गई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान भिट्टा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र अंकित कुमार(15) के तौर पर हुई है। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया है। घेरकर लाठी-डंडे से मारा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम आईडी पर एक गाने का स्टेटस लगाया था। स्टेटस को लेकर गांव के ही दो युवक सन्नी और राहुल को गलतफहमी हो गई। दोनों को लगा कि उनकी बहन की तस्वीर स्टेटस पर लगाई है, जिसके बाद वे आक्रोशित हो गए। गुरुवार रात 10 बजे के करीब अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान सन्नी, राहुल और उसके साथियों ने घेर लिया। हाथ-पैर बांध दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई से मैं बेहोश हो गया, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। शरीर के कई हिस्सों में चोट परिजनों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस्माइलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज चल रहा है। भागलपुर में इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाने के विवाद में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई की गई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान भिट्टा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र अंकित कुमार(15) के तौर पर हुई है। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया है। घेरकर लाठी-डंडे से मारा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम आईडी पर एक गाने का स्टेटस लगाया था। स्टेटस को लेकर गांव के ही दो युवक सन्नी और राहुल को गलतफहमी हो गई। दोनों को लगा कि उनकी बहन की तस्वीर स्टेटस पर लगाई है, जिसके बाद वे आक्रोशित हो गए। गुरुवार रात 10 बजे के करीब अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान सन्नी, राहुल और उसके साथियों ने घेर लिया। हाथ-पैर बांध दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई से मैं बेहोश हो गया, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। शरीर के कई हिस्सों में चोट परिजनों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस्माइलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज चल रहा है।


