Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या

Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड के एक निवासी पर चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों के समूह ने यहां हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामनारायण भायार (31) के रूप में हुई है। वह झारखंड का मूल निवासी था और वालयार क्षेत्र में मजदूर के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को भायार पर कुछ लोगों के समूह ने हमला किया था। उनका आरोप था कि वह वालयार के निकटकिझाकेट्टप्पल्लम में हुई चोरी की एक घटना में शामिल था।
वालयार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *