गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली

गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली

मुंगेली | गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को सतनाम भवन, दाऊपारा मुंगेली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंगेली संघ के स्वयंसेवकों ने जैतखंभ के समक्ष श्रीफल व माला अर्पित कर आरती–पूजन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने गुरु घासीदास के मनखे–मनखे एक समान को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर संदीप ताम्रकार, विकास खांडेकर, यशवंत सिंह परिहार, आकाश सोनी, निमेष देवांगन, विकास बुनकर, दिलीप देवांगन, करण साहू, रूप प्रकाश सहित उपस्थित रहे। सभी ने गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *