मनखे मनखे एक समान के संदेश से ही आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: पवन

मनखे मनखे एक समान के संदेश से ही आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: पवन

भास्कर न्यूज | मुंगेली 18 दिसंबर को सीएम साय का सेतगंगा आगमन हुआ। इस अवसर पर पवन पाण्डेय ने अपने सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पवन ने छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरु घासीदास के अमृत वचन मनखे-मनखे एक समान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे अपनाकर समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि सेतगंगा क्षेत्र को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगातार लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *