दैनिक भास्कर के वस्त्रदान ने चेहरों पर बिखेरी मुस्कान:हजारों लोगों को सदी में गर्मी की राहत, स्कूल-सोसाइटी और एनजीओ भी सहयोगी

दैनिक भास्कर के वस्त्रदान ने चेहरों पर बिखेरी मुस्कान:हजारों लोगों को सदी में गर्मी की राहत, स्कूल-सोसाइटी और एनजीओ भी सहयोगी

वाराणसी में दैनिक भास्कर एप के वस्त्रदान अभियान की धूम है। शहर से लेकर देहात तक हर दिन सैकड़ों लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। भास्कर की टीम जगह-जगह कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े बांट रही है। इसके अलावा रैन बसेरों में भी लोगों तक कपड़े पहुंचाए जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर शहर के स्कूल और सोसाइटियां लगातार जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान कर रहे हैं। लोगों से एकत्रित होने वाले इन कपड़ों को भास्कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है, जिससे सर्दियों में उन्हें राहत दी जा सके। वाराणसी में भास्कर के अभियान से अब तक शहर के 200 से ज्यादा स्कूल और सोसाइटियां जुड़ चुकी हैं, जहां पर भास्कर के बॉक्स रखे हैं। लोग दिल खोलकर जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान कर रहे हैं। इसमें नदेसर, सिगरा, महमूरगंज, चेतगंज, लंका, मंडुवाडीह, कैंट समेत कई सोसाइटी में वस्त्रदान लिए जा रहे हैं। इसके अलावा पिंडरा, राजातालाब, मिर्जामुराद, जंसा, सेवापुरी, रोहनिया में वस्त्र वितरण जारी है। जरूरतमंदों को भीषण सर्दी से बचाने के लिए दैनिक भास्कर एप का वस्त्रदान अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थान, सोसाइटी के सहयोग से लगातार जरूरतमंदों के लिए वस्त्र जुटाए जा रहे हैं। गुरूवार को शहर के तीन इलाकों में भास्कर ने जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए, जिससे उन्हें सर्दी में राहत पहुंचाई जा सके। जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों तक सर्दी से बचाव के लिए कपड़े वितरित किए गए। भास्कर एनजीओ की सहायता से जरूरतमंदों में वितरित कर रहा है। इस दौरान शिवशंकर मिश्रा, निखिल मिश्रा मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *