बिहार में भारतीय जनता पार्टी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी आज पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। डिप्टी सीएम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। सोमवार को हुई थी घोषणा भाजपा ने सोमवार को संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी दिलीप कुमार जायसवाल के पास थी। पद की घोषणा के साथ ही संजय सरावगी के आवास पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित तमाम भाजपा के बड़े नेता बधाई देने पहुंचे। जिस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए मां के समान है और पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। छात्र राजनीति से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर दरभंगा के गांधी चौक क्षेत्र के निवासी संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ। उन्होंने एमकॉम और एमबीए तक की पढ़ाई की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे संजय सरावगी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। साल 1995 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। छह बार विधायक, दरभंगा की मजबूत पहचान संजय सरावगी ने पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में प्रवेश किया। इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में वे लगातार दरभंगा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इससे पहले वे दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी गिनती साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं में होती है और दरभंगा शहर में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। सरकार और संगठन दोनों में अनुभव पिछले साल नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। हालांकि इस बार मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली, लेकिन तभी से यह चर्चा थी कि पार्टी उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के साथ यह साफ हो गया है कि बिहार में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की अगुआई संजय सरावगी करेंगे। संगठन को धार देने पर रहेगा फोकस पदभार संभालने से पहले संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पर उनकी नजर रहेगी और सबको साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने हाल ही में नितिन नवीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने को भी संगठन के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि आने वाले समय में भाजपा की सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा। मिथिलांचल से प्रदेश नेतृत्व का संदेश वैश्य (ओबीसी) समुदाय से आने वाले संजय सरावगी को भाजपा का पुराना और भरोसेमंद चेहरा माना जाता है। मिथिलांचल की राजनीति में दरभंगा का खास प्रभाव है और ऐसे में इस क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी का अहम राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी आज पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। डिप्टी सीएम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। सोमवार को हुई थी घोषणा भाजपा ने सोमवार को संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी दिलीप कुमार जायसवाल के पास थी। पद की घोषणा के साथ ही संजय सरावगी के आवास पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित तमाम भाजपा के बड़े नेता बधाई देने पहुंचे। जिस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए मां के समान है और पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। छात्र राजनीति से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर दरभंगा के गांधी चौक क्षेत्र के निवासी संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ। उन्होंने एमकॉम और एमबीए तक की पढ़ाई की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे संजय सरावगी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। साल 1995 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। छह बार विधायक, दरभंगा की मजबूत पहचान संजय सरावगी ने पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में प्रवेश किया। इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में वे लगातार दरभंगा सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इससे पहले वे दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी गिनती साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं में होती है और दरभंगा शहर में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। सरकार और संगठन दोनों में अनुभव पिछले साल नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। हालांकि इस बार मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली, लेकिन तभी से यह चर्चा थी कि पार्टी उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के साथ यह साफ हो गया है कि बिहार में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की अगुआई संजय सरावगी करेंगे। संगठन को धार देने पर रहेगा फोकस पदभार संभालने से पहले संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पर उनकी नजर रहेगी और सबको साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने हाल ही में नितिन नवीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने को भी संगठन के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि आने वाले समय में भाजपा की सांगठनिक मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा। मिथिलांचल से प्रदेश नेतृत्व का संदेश वैश्य (ओबीसी) समुदाय से आने वाले संजय सरावगी को भाजपा का पुराना और भरोसेमंद चेहरा माना जाता है। मिथिलांचल की राजनीति में दरभंगा का खास प्रभाव है और ऐसे में इस क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी का अहम राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है।


