औरंगाबाद में आंचल में शराब लिए महिला का वीडियो वायरल:कारोबार में शामिल होने का शक, एक बार फिर शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर सवाल

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच औरंगाबाद जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला को कथित रूप से देशी ठर्रा लेते और पीने की बात करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कब का है और वास्तव में कहां का है। प्रारंभिक तौर पर यह वीडियो औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में क्या दिख रहा है? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला झोपड़ीनुमा घर से, जिसे कथित तौर पर अवैध देशी ठर्रे का ठिकाना बताया जा रहा है, अपने आंचल में शराब लेकर बाहर निकलती है। इसके बाद वह कैमरे के सामने शराब पीने की बात कहती नजर आती है। वीडियो में शराब देने वाली महिला भी दिखाई दे रही है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध शराब कारोबार में महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में न केवल चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही है, बल्कि महिलाएं भी शराब पीने और बेचने में संलिप्त हैं। महिला ग्राहक और महिला विक्रेता दोनों के दिखाई देने से इस दावे को और बल मिल रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बिना जांच किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले को लेकर जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वीडियो की लोकेशन, समय और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद यदि वीडियो में दिखाई गई गतिविधियां सही पाई जाती हैं तो संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। साथ ही अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। जांच के नतीजों पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला कितना वास्तविक है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन किस स्तर पर हो रहा है। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच औरंगाबाद जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला को कथित रूप से देशी ठर्रा लेते और पीने की बात करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कब का है और वास्तव में कहां का है। प्रारंभिक तौर पर यह वीडियो औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में क्या दिख रहा है? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला झोपड़ीनुमा घर से, जिसे कथित तौर पर अवैध देशी ठर्रे का ठिकाना बताया जा रहा है, अपने आंचल में शराब लेकर बाहर निकलती है। इसके बाद वह कैमरे के सामने शराब पीने की बात कहती नजर आती है। वीडियो में शराब देने वाली महिला भी दिखाई दे रही है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध शराब कारोबार में महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में न केवल चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही है, बल्कि महिलाएं भी शराब पीने और बेचने में संलिप्त हैं। महिला ग्राहक और महिला विक्रेता दोनों के दिखाई देने से इस दावे को और बल मिल रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बिना जांच किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले को लेकर जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वीडियो की लोकेशन, समय और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद यदि वीडियो में दिखाई गई गतिविधियां सही पाई जाती हैं तो संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। साथ ही अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। जांच के नतीजों पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला कितना वास्तविक है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन किस स्तर पर हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *