हांसी पुलिस की मानवीय पहल:एसपी ने अनाथ आश्रम में किया कंबल वितरण, बुजुर्गों और बच्चों को परोसा भोजन

हांसी पुलिस की मानवीय पहल:एसपी ने अनाथ आश्रम में किया कंबल वितरण, बुजुर्गों और बच्चों को परोसा भोजन

हरियाणा के जिले हांसी पुलिस ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक सराहनीय पहल की है। एसपी अमित यशवर्धन के नेतृत्व में बुधवार को हांसी के शिव शक्ति अनाथ आश्रम में कंबल वितरण और सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आश्रम बाईपास स्कूल के नजदीक, बरवाला रोड पर स्थित है। इस कार्यक्रम में थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत भी उपस्थित रहे। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने स्वयं बुजुर्गों और बच्चों को भोजन परोसा। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरतमंदों को भोजन, राशन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। इससे मानवता की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सकती है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुलिस का दायित्व पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस अवसर पर कहा कि समाज के कमजोर, बेसहारा और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना पुलिस का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। आश्रम प्रबंधन और उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
एसपी ने की लोगों से की अपील एसपी ने आम जनता से भी अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरतमंदों को भोजन, राशन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। इससे मानवता की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *