दुनियाभर में मांसाहारी (Non-Vegetarian) लोगों की संख्या शाकाहारी (Vegetarian) लोगों से काफी ज़्यादा होती है। अलग-अलग सर्वे के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में करीब 80% लोग मांस (Meat / Non-Veg) का सेवन करते हैं। भारत में भी करीब 81% लोग मांस खाते हैं। मांस भी कई तरह का होता है और दुनियाभर में इसके कई प्रकार होते हैं। दुनिया में एक ऐसा भी मांस है जिसे सिर्फ अमीर लोग ही खरीद पाते हैं। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि इसकी क्या वजह है? दरअसल यह मांस इतना महंगा है कि कीमत सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं।
यह है दुनिया का सबसे महंगा मांस
दुनिया का सबसे महंगा मांस चिकन या मटन नहीं, बल्कि बीफ है और यह बीफ को सामान्य बीफ नहीं है, बल्कि एक खास प्रकार का बीफ है। गौरतलब है कि गाय के मांस को बीफ कहते हैं। दुनिया का सबसे महंगा मांस वाग्यू बीफ (Wagyu Beef) है, जो वाग्यू गाय से मिलता है।

कितनी है वाग्यू बीफ की कीमत?
वाग्यू बीफ की कीमत भारतीय करेंसी में 35-40 हज़ार रूपए प्रति किलोग्राम है। इसी वजह से इसे सिर्फ अमीर लोग ही खरीदते हैं।
कहाँ मिलता है वाग्यू बीफ?
वाग्यू बीफ जापान में पाई जाने वाली वाग्यू गाय से मिलता है। इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है और इसके शौक़ीन लोग बड़े चाव से वाग्यू बीफ का सेवन करते हैं।
वाग्यू बीफ के क्या हैं फायदे?
वाग्यू बीफ का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार वाग्यू बीफ में आयरन, ज़िंक, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वाग्यू बीफ का सेवन करने से शरीर मज़बूत होता है, ताकत और चुस्ती बढ़ती है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और लगातार इसका सेवन करने से जवानी जैसी स्फूर्ति भी कायम रहती है।



