रेड हिल्स ग्रुप पर 24 घंटे से IT की रेड:कुशीनगर में 5 करोड़ से ज्यादा रकम रखे होने की मिली थी टिप, 2 लाख नकदी बरामद

रेड हिल्स ग्रुप पर 24 घंटे से IT की रेड:कुशीनगर में 5 करोड़ से ज्यादा रकम रखे होने की मिली थी टिप, 2 लाख नकदी बरामद

कुशीनगर जिले में रेड हिल्स ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी 24 घंटे से अधिक समय से जारी है। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की लगभग नौ गाड़ियां कुशीनगर पहुंचीं। इनमें से चार गाड़ियां कसया स्थित रेड हिल्स ग्रुप के कार्यालय और पांच गाड़ियां एमडी आलमगीर अंसारी के आवास पर पहुंचीं। आयकर टीम में गोरखपुर, बनारस और कानपुर के अधिकारी शामिल हैं। ग्रुप के कार्यालय और एमडी के आवास की गहन जांच की जा रही है। ग्रुप के खातों, आय-व्यय के ब्योरे और एमडी आलमगीर अंसारी व उनके रिश्तेदारों के खातों की पड़ताल की जा रही है। रेड हिल्स ग्रुप के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, घर और कार्यालय की तलाशी के बाद अब तक 2 लाख रुपए नकद मिले हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि किसी ने सूचना दी थी कि 5 करोड़ रुपए से अधिक नकद रखे गए हैं। आयकर अधिकारी घर और कार्यालय के हर कोने की गहन तलाशी ले रहे हैं। टीम रात भर यहीं रुकी रही और जांच-पड़ताल जारी रखी। हालांकि, अब तक की जांच में कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है और अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। टीम ने मंगलवार देर रात तक छापेमारी और पूछताछ की। अब तक क्या मिला है और यह कार्रवाई कब तक चलेगी, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिहार के रहने वाले हैं अंसारी आलमगीर अंसारी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं। उन्होंने 2019 में कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप बनाकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। सात वर्षों में उन्होंने करोड़ों का कारोबार खड़ा किया है। उनका नाम कई विवादों में भी आ चुका है। रेड हिल्स ग्रुप का कार्यालय कसया के दीनदयाल नगर में स्थित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *