मस्जिद में मौलवी ने मफलर से लगाई फांसी:शेखपुरा में 17 सालों से कर रहे थे काम, एक दिन पहले घर से लौटे थे

मस्जिद में मौलवी ने मफलर से लगाई फांसी:शेखपुरा में 17 सालों से कर रहे थे काम, एक दिन पहले घर से लौटे थे

शेखपुरा के चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव स्थित मस्जिद में 40 वर्षीय मौलवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचने पर उनका शव एक कमरे में छत से लटका हुआ पाया। मृतक की पहचान सहरसा जिले के घोड़दौड़ा थाना क्षेत्र के पुरैनी मुबारकपुर गांव निवासी मो. अब्दुल अहद के बेटे मो. जावेद के रूप में हुई है। वह पांच वर्षीय बेटा के पिता थे। ग्रामीणों के अनुसार, मो. जावेद पिछले 17 वर्षों से इस गांव की मस्जिद में मौलवी का कार्य कर रहे थे। एक दिन पहले घर से लौटे थे ग्रामीणों ने आपसी चंदा इकट्ठा कर उनके भोजन और रहने की व्यवस्था की थी। वह कभी-कभार अपने पैतृक गांव भी जाते थे। बताया गया है कि मृतक एक दिन पहले ही सहरसा से वापस माने गांव लौटे थे। मफलर की मदद से लगाई फांसी घटना की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक ने अपने गले के मफलर और अन्य रस्सियों के सहारे छत के कुंडी से लटककर फांसी लगाई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष देव कुमार ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जो सहरसा से माने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच, राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट भी माने गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा दुख व्यक्त किया। शेखपुरा के चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव स्थित मस्जिद में 40 वर्षीय मौलवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचने पर उनका शव एक कमरे में छत से लटका हुआ पाया। मृतक की पहचान सहरसा जिले के घोड़दौड़ा थाना क्षेत्र के पुरैनी मुबारकपुर गांव निवासी मो. अब्दुल अहद के बेटे मो. जावेद के रूप में हुई है। वह पांच वर्षीय बेटा के पिता थे। ग्रामीणों के अनुसार, मो. जावेद पिछले 17 वर्षों से इस गांव की मस्जिद में मौलवी का कार्य कर रहे थे। एक दिन पहले घर से लौटे थे ग्रामीणों ने आपसी चंदा इकट्ठा कर उनके भोजन और रहने की व्यवस्था की थी। वह कभी-कभार अपने पैतृक गांव भी जाते थे। बताया गया है कि मृतक एक दिन पहले ही सहरसा से वापस माने गांव लौटे थे। मफलर की मदद से लगाई फांसी घटना की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक ने अपने गले के मफलर और अन्य रस्सियों के सहारे छत के कुंडी से लटककर फांसी लगाई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष देव कुमार ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जो सहरसा से माने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच, राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट भी माने गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा दुख व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *