सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज शहर स्थित मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांत अधिवेशन के निमित भूमि पूजन किया गया। यह प्रांत अधिवेशन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें उत्तर बिहार प्रांत के 36 संगठनात्मक एवं 20 प्रशासनिक जिलों से लगभग 1500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन के पूर्व एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से अभाविप की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी आमजन और विद्यार्थ्त्र समाज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। व्यवस्था बैठक में सौंपे गए दायित्व भूमि पूजन के उपरांत वर्तमान सदस्यों के साथ व्यवस्था बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संभागों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अधिवेशन संबंधी दायित्व सौंपे गए। साथ ही पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक कर वित्तीय विषयों पर चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, प्रांत उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता व अन्य रहे । सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज शहर स्थित मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांत अधिवेशन के निमित भूमि पूजन किया गया। यह प्रांत अधिवेशन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें उत्तर बिहार प्रांत के 36 संगठनात्मक एवं 20 प्रशासनिक जिलों से लगभग 1500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन के पूर्व एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से अभाविप की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी आमजन और विद्यार्थ्त्र समाज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। व्यवस्था बैठक में सौंपे गए दायित्व भूमि पूजन के उपरांत वर्तमान सदस्यों के साथ व्यवस्था बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संभागों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अधिवेशन संबंधी दायित्व सौंपे गए। साथ ही पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक कर वित्तीय विषयों पर चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, प्रांत उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता व अन्य रहे ।


