ओवरलोड वाहन से लग रहा जाम, रोक के बावजूद बाजार में घुसा वाहन

भास्कर न्यूज | सीवान शहर में खुलेआम ओवरलोड वाहन घूम रहे हैं। जो यातायात नियमों का तो उल्लंघन कर ही रहे हैं। इसके साथ लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। वह बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे है। जिनकी तरफ ट्रैफिक के पुलिस पदाधिकारी का ध्यान नहीं हैं। शहर के मुख्य बाजारों में प्रवेश होकर ओवरलोड वाहन यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर देते हैं। इस कारण कई बार जाम लग जाता है और लोग परेशान होते हैं। मंगलवार की दोपहर शहर के डीएवी कॉलेज मोड़ पर ओवर लोडेड वाहन प्रवेश करते ही लंबा जाम लग गया। जिससे छात्र छात्राएं सहित सभी को घंटों जाम झेलना पड़ा। बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़, पकड़ी मोड़, जेपी चौक पर अक्सर ओवरलोड ट्रक दौड़ते हुए नजर आते हैं जो अपनी क्षमता से दोगुने सामान से लदे होते हैं। इनमें कई ट्रक तो इतने पुराने मॉडल के होते हैं जो अधिक वजन लदा होने के कारण एक तरफ झुक गए होते हैं। ऐसे वाहनों व हादसों को रोकने के लिए जिला में किसी भी जगह पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखाई देती हैं। भास्कर न्यूज | सीवान शहर में खुलेआम ओवरलोड वाहन घूम रहे हैं। जो यातायात नियमों का तो उल्लंघन कर ही रहे हैं। इसके साथ लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। वह बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे है। जिनकी तरफ ट्रैफिक के पुलिस पदाधिकारी का ध्यान नहीं हैं। शहर के मुख्य बाजारों में प्रवेश होकर ओवरलोड वाहन यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर देते हैं। इस कारण कई बार जाम लग जाता है और लोग परेशान होते हैं। मंगलवार की दोपहर शहर के डीएवी कॉलेज मोड़ पर ओवर लोडेड वाहन प्रवेश करते ही लंबा जाम लग गया। जिससे छात्र छात्राएं सहित सभी को घंटों जाम झेलना पड़ा। बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़, पकड़ी मोड़, जेपी चौक पर अक्सर ओवरलोड ट्रक दौड़ते हुए नजर आते हैं जो अपनी क्षमता से दोगुने सामान से लदे होते हैं। इनमें कई ट्रक तो इतने पुराने मॉडल के होते हैं जो अधिक वजन लदा होने के कारण एक तरफ झुक गए होते हैं। ऐसे वाहनों व हादसों को रोकने के लिए जिला में किसी भी जगह पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखाई देती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *