जूली बोले- बीजेपी-राज में हर राजस्थानी पर एक लाख कर्जा:मुख्यमंत्री जगह-समय बता दें, मैं बहस को तैयार, 10 बड़े वादे अब भी अधूरे

जूली बोले- बीजेपी-राज में हर राजस्थानी पर एक लाख कर्जा:मुख्यमंत्री जगह-समय बता दें, मैं बहस को तैयार, 10 बड़े वादे अब भी अधूरे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 70 प्रतिशत वादे पूरे करने का दावा हवा हवाई है। मैं मुख्यमंत्री से बहस के लिए तैयार हूं, समय और स्थान मुख्यमंत्री बता दें। इस सरकार के बनने के बाद राजस्थान पर 1.55 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ गया है, यह कर्ज आगे और बढ़ेगा। हर राजस्थनी पर एक लाख का कर्ज है। जूली जयपुर आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जूली ने कहा- बीजेपी सरकार ने दो बजट में 1727 बजट घोषणाएं की हैं उनमें से केवल 754 बजट घोषणा ही पूरी हुई हैं, 1256 बजट घोषणाएं अभी भी अधूरी हैं जिन पर काम ही पूरा नहीं हआ। 760 बजट घोषणाएं ऐसी हैं जिन पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।
सरकारी स्कूलों में नामांकन घटा, चार लाख नौकरियों का वादा लेकिन 95 हजार ही दी

जूली ने कहा- बीजेपी राज में सरकारी स्कूलों में नामांकन घटे हैं, स्टूडेंट्स की संख्या कम हुई है। साल 2023- 24 में सरकारी स्कूलों में 1.67 करोड़ स्टूडेंट थे जो 2024- 25 में घटकर 1.62 करोड़ रह गए हैं, इनमें 5 लाख विद्यार्थियों की कमी आई है। इस सरकार ने चार लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन दो साल में 95 हजार नौकरी दी हैं और वो भी वे नौकरियां है जो हमारे समय की प्रक्रिया में चल रही थी। 35 लाख करोड़ के एमओयू पर जवाब ही नहीं देती सरकार
जूली ने कहा- सरकार का दावा है कि 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं और 8 लाख करोड़ के एमओयू जमीन पर उतार दिए हैं। न सरकार को इसकी जानकारी नहीं है कि 8 लाख करोड़ के एमओयू जमीन पर उतार दिए। जब हम सरकार से विधानसभा में सवाल करते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता है। आरटीआई के जरिए भी इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। 10 बड़े वादे अभी अधूरे, किसानों की आय दोगुनी का वादा अधूरा, बाजरे की MSP पर खरीद का दावा हवा हवाई जूली ने कहा- किसानों की आय दोगुनी करने और किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपए करने का वादा किया गया था, लेकिन फेजमेनर में भी पैसा बढ़ाने की बात कर रहे हैं और अभी 9 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। 2025 तक सभी घरों में नल से जल देने और 25 लाख कनेक्शन देने का वादा था, लेकिन अब तक सिर्फ 9 लाख कनेक्शन ही दिए गए। MSP पर खरीद दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। बाजरे की MSP पर खरीद का दावा झूठा साबित हुआ। तबादल नीति नहीं बनी, स्टूडेंट के यूनिफॉर्म का पैसा आधा किया, शिक्षा के खाली पद नहीं भरे जूली ने कहा- तबादला नीति की घोषणा की गई, लेकिन आज तक कोई नीति नहीं बनी।
स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपए देने का वादा झूठा निकला, एससी एसटी के विद्यार्थियों को केवल 600 रुपए दिए जा रहे हैं, ओबीसी और सामान्य वर्ग को इससे बाहर कर दिया। पशुओं का बीमा अधूरा है, हमारे समय में 80 लाख पशु पंजीकृत थे इस सरकार ने केवल 20 लाख पशुओं का ही बीमा किया। शिक्षा विभाग में सभी एक लाख पद भरने का वादा किया गया, लेकिन आज भी हजारों पद खाली हैं। गुजरात, हरियाणा की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा पूरा नहीं जूली ने कहा- IIT और AIIMS की तर्ज पर नए संस्थान खोलने का वादा किया लेकिन इस साकार ने केवल नाम बदले। किसानों की जमीन नीलामी पर रोक लगाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गुजरात और हरियाणा की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *