केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना कथित तौर पर रविवार रात करीब 9.15 बजे हुई, जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता रामजीत और उनके दोस्त रेनिथ, नीलमपेरूर पंचायत गए थे, जहां हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज भी प्रदूषण का कहर, कई कांग्रेस नेताओं ने संसद में पेश किया स्थगन प्रस्ताव
पुलिस ने बताया कि रामजीत और उसके दोस्त रेनिथ की शिकायत के अनुसार छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, उनके लिए अभद्र का इस्तेमाल किया, रामजीत की पिटाई की और फिर उसके सिर पर लाठी से वार किया।
इसे भी पढ़ें: मोगैम्बो के रिकॉर्ड में नाम बदलने के अलावा कुछ भी नहीं…, बीके हरिप्रसाद ने PM Modi पर कसा तंज
शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि वे पंचायत क्षेत्र में गए थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रामजीत का कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।


