बांका में 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत:देवघर से घर लौटने के दौरान हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांका में 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत:देवघर से घर लौटने के दौरान हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांका के सुईया थाना क्षेत्र में 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के झिकुलिया गांव के निवासी संतोष पांडेय(35) के रूप में हुई है। संतोष पांडेय झारखंड के देवघर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संतोष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल संतोष को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संतोष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया था। देवघर में इलाज के दौरान तोड़ा दम देवघर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। देवघर में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना की सूचना झिकुलिया गांव पहुंचने पर वहां भी गम का माहौल है। सुईया थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र में 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के झिकुलिया गांव के निवासी संतोष पांडेय(35) के रूप में हुई है। संतोष पांडेय झारखंड के देवघर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संतोष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल संतोष को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संतोष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया था। देवघर में इलाज के दौरान तोड़ा दम देवघर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। देवघर में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना की सूचना झिकुलिया गांव पहुंचने पर वहां भी गम का माहौल है। सुईया थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *