पटना के राजा बाजार में हादसा, कार में लगी आग:बगल में खड़ी 4 बाइक जलकर खाक, दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई लपटें

पटना के राजा बाजार में हादसा, कार में लगी आग:बगल में खड़ी 4 बाइक जलकर खाक, दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई लपटें

पटना में राजा बाजार में पिलर नंबर 73 के पास एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी 4 बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना 6:30 मिनट की है, आग कैसे लगी, इसका कारण पता लगाया जा रहा है। आग लगी की घटना से राजा बाजार की पूरी यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। अग्निशमन अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि खड़ी वैगनआर कार में आग लग गई थी, जिसके चपेट में पास में खड़ी 4 मोटरबाइक आग की चपेट में आ गई। घटना का कारण क्लियर नहीं अग्निशमन अधिकारी ने बताया की आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। लेकिन अभी कारण स्पष्ट नहीं है। यातायात अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया की आग लगने के दौरान यातायात थोड़ी असामान्य हुई थी, लेकिन अभी यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। चश्मदीद बोले- सिटी सेंटर में शॉपिंग करने आए थे सिटी सेंटर के स्टोर मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि वैगनआर गाड़ी के मालिक अपने फैमिली के साथ फैशन सिटी मॉल में शॉपिंग करने आए थे। लेकिन तुरंत वापस निकल गए। जिसके बाद तुरंत हमलोग ने देखा खड़ी गाड़ी में आग लग गई है। आग लगने से कार सवार फैमिली बच गई। क्योंकि गाड़ी उनकी थी। जिसके चपेट में फैशन सिटी मॉल के स्टाफ की गाड़िया भी उसके चपेट में आ गई। अब 4 बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। पटना में राजा बाजार में पिलर नंबर 73 के पास एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी 4 बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना 6:30 मिनट की है, आग कैसे लगी, इसका कारण पता लगाया जा रहा है। आग लगी की घटना से राजा बाजार की पूरी यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। अग्निशमन अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि खड़ी वैगनआर कार में आग लग गई थी, जिसके चपेट में पास में खड़ी 4 मोटरबाइक आग की चपेट में आ गई। घटना का कारण क्लियर नहीं अग्निशमन अधिकारी ने बताया की आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। लेकिन अभी कारण स्पष्ट नहीं है। यातायात अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया की आग लगने के दौरान यातायात थोड़ी असामान्य हुई थी, लेकिन अभी यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। चश्मदीद बोले- सिटी सेंटर में शॉपिंग करने आए थे सिटी सेंटर के स्टोर मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि वैगनआर गाड़ी के मालिक अपने फैमिली के साथ फैशन सिटी मॉल में शॉपिंग करने आए थे। लेकिन तुरंत वापस निकल गए। जिसके बाद तुरंत हमलोग ने देखा खड़ी गाड़ी में आग लग गई है। आग लगने से कार सवार फैमिली बच गई। क्योंकि गाड़ी उनकी थी। जिसके चपेट में फैशन सिटी मॉल के स्टाफ की गाड़िया भी उसके चपेट में आ गई। अब 4 बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *