पूर्णिया में कटिहार के युवक की संदिग्ध मौत:खेत में मिला शव; मां बोली- जरूरी काम बोलकर घर से निकला था, विवाद की जानकारी नहीं है

पूर्णिया में कटिहार के युवक की संदिग्ध मौत:खेत में मिला शव; मां बोली- जरूरी काम बोलकर घर से निकला था, विवाद की जानकारी नहीं है

पूर्णिया में कटिहार के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव खेत में मिला है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। मृतक मोहम्मद सज्जाद(25) हसनगंज इलाके के ढेरवा पंचायत के रेना बाड़ी बतोना गांव का रहने वाला था। मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा परती वार्ड-4 की है। मुझे नहीं पता था, बेटा अब लौटकर नहीं आएगा मां फरीद खातून ने रोते-बिलखते बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बेटा घर से निकला था। उसने कहा था कि किसी जरूरी काम से जा रहा हूं। इसके बाद वापस नहीं लौटा। इस बात का अंदेशा नहीं था कि बेटा दोबारा घर नहीं लौटेगा। दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता था। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया में कटिहार के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव खेत में मिला है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। मृतक मोहम्मद सज्जाद(25) हसनगंज इलाके के ढेरवा पंचायत के रेना बाड़ी बतोना गांव का रहने वाला था। मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा परती वार्ड-4 की है। मुझे नहीं पता था, बेटा अब लौटकर नहीं आएगा मां फरीद खातून ने रोते-बिलखते बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बेटा घर से निकला था। उसने कहा था कि किसी जरूरी काम से जा रहा हूं। इसके बाद वापस नहीं लौटा। इस बात का अंदेशा नहीं था कि बेटा दोबारा घर नहीं लौटेगा। दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता था। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *