खिड़की तोड़कर वारदात, CCTV में कैद हुए चोर:जहानाबाद में घर से 3 लाख के सामान की चोरी, अलमारी तोड़कर नकद उड़ाए

खिड़की तोड़कर वारदात, CCTV में कैद हुए चोर:जहानाबाद में घर से 3 लाख के सामान की चोरी, अलमारी तोड़कर नकद उड़ाए

जहानाबाद के राजा बाजार स्थित पटेल नगर में एक घर से लगभग तीन लाख रुपये के सामान की चोरी हो गई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई। मकान मालिक धनंजय मिश्रा ने बताया कि वे कुछ काम से बाहर गए थे। जब वे रात को घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर की खिड़की टूटी हुई थी। चोरों ने गोदरेज तोड़कर 50,000 रुपये नकद, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, कार्रवाई जल्द चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो चोरों को घर में घुसते और घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। धनंजय मिश्रा ने यह भी बताया कि छह महीने पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी। उन्होंने उस समय भी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब चोर पकड़े नहीं जा सके थे। यह दूसरी बार है जब उनके घर में चोरी हुई है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत इस घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि चोरों का एक गिरोह सक्रिय है, जो बंद घरों को निशाना बना रहा है। जहानाबाद के राजा बाजार स्थित पटेल नगर में एक घर से लगभग तीन लाख रुपये के सामान की चोरी हो गई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई। मकान मालिक धनंजय मिश्रा ने बताया कि वे कुछ काम से बाहर गए थे। जब वे रात को घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर की खिड़की टूटी हुई थी। चोरों ने गोदरेज तोड़कर 50,000 रुपये नकद, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, कार्रवाई जल्द चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो चोरों को घर में घुसते और घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। धनंजय मिश्रा ने यह भी बताया कि छह महीने पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी। उन्होंने उस समय भी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब चोर पकड़े नहीं जा सके थे। यह दूसरी बार है जब उनके घर में चोरी हुई है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत इस घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि चोरों का एक गिरोह सक्रिय है, जो बंद घरों को निशाना बना रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *