Monthly SIP investment 5000: सही रणनीति के साथ यदि लंबे समय तक निवेश किया जाए, तो थोड़ा-थोड़ा बचाकर भी एक बड़ा कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड SIP ने बड़े और कठिन समझे जाने वाले लक्ष्यों तक पहुंच को आसान बना दिया है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ रहा है। इसके अलावा, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी लोकप्रिय निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
हर विकल्प के अपने फायदे
म्यूचुअल फंड में निवेश ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद आता है, जिन्हें बड़े रिटर्न के लिए जोखिम उठाने से कोई परहेज नहीं। वहीं, PPF और FD ऐसे इन्वेस्टर्स की पहली पसंद हैं, जो रिटर्न के चक्कर में ज्यादा जोखिम मोल लेना नहीं चाहते। हर इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के अपने अलग फायदे हैं। चलिए जानने का प्रयास करते हैं कि अगर आप हर महीने 5000 रुपए बचाते हैं, तो SIP, FD और PPF में से कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा। 15 सालों की अवधि में कौन का विकल्प अधिक प्रॉफिट कमाकर दे सकता है।
SIP इन्वेस्टमेंट
| मासिक निवेश | 5000 रुपए |
| अवधि | 15 साल |
| कुल निवेश | 9 लाख |
| अनुमानित रिटर्न रेट | 12% वार्षिक |
| अनुमानित रिटर्न | 16.22 लाख |
| फाइनल कॉर्पस | 24 लाख |
PPF इन्वेस्टमेंट
| निवेश | 60,000/वर्ष (मंथली 5000 रुपए) |
| अवधि | 15 साल |
| कुल निवेश | 9 लाख |
| अनुमानित रिटर्न रेट | 7.1% वार्षिक |
| अनुमानित रिटर्न | 7.27 लाख |
| फाइनल कॉर्पस | 16.27 लाख |
FD इन्वेस्टमेंट
| निवेश | 60,000/वर्ष (मंथली 5000 रुपए) |
| अवधि | 15 साल |
| कुल निवेश | 9 लाख |
| अनुमानित रिटर्न रेट | 7% वार्षिक |
| अनुमानित रिटर्न | 6.88 लाख |
| फाइनल कॉर्पस | 15.88 लाख |
कौन है ज्यादा आकर्षक?
इस कैलकुलेशन से पता चलता है कि SIP, PPF और FD में हर महीने 5000 के निवेश पर 15 साल बाद होने वाली कमाई अलग-अलग रहेगी। PPF की ब्याज दरें जहां 7.1% सालाना हैं। वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज बैंकों के हिसाब से अलग-अलग रहता है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद FD पर ब्याज दरें भी कम हो रही हैं। जबकि SIP पर 12% से 15% तक रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। यदि आप SIP करते हैं, तो निवेश 15 साल में बढ़कर करीब 24 लाख रुपये हो सकता है। PPF कॉर्पस के 16.27 लाख रुपए तक पहुंचने और FD में इन्वेस्टमेंट के 15.88 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)


