सीकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज 12 दिसंबर को हो रहे हैं। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1021 एडवोकेट्स बैलेट पेपर के जरिए अपना वोट डालेंगे। 4 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहा है। 4:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम भी आ जाएगा। बता दें कि सीकर बार एसोसिएशन में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव और सामाजिक सचिव पद के लिए यह चुनाव होने जा रहे हैं। जबकि कोषाध्यक्ष,पुस्तकालय सचिव,संयुक्त पुस्तकालय सचिव,संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए दामोदर प्रसाद माटोलिया और जगदीश चंद्र गठाला के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। इनमें दामोदर प्रसाद पहली बार चुनाव मैदान में है तो वहीं जगदीश चंद्र पूर्व में दो बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब देखिए किन पदों पर कौन प्रत्याशी : अध्यक्ष उपाध्यक्ष सामाजिक सचिव महासचिव मुख्य चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी सांई,संयुक्त सचिव पद पर किशोर सिंह बिजारणियां,पुस्तकालय सचिव पद पर जयपाल सिंह ओलखा, संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद पर अनिल कुमार भामू तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर भगवान सिंह धायल, भींवाराम मील,भेभाराम गुर्जर, गिरधारीलाल व श्याम सुंदर पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। यह खबरें भी पढ़ें : सीकर बार-एसोसिएशन चुनाव में 8 दावेदारों ने वापस लिए नामांकन:अब 4 पदों पर 13 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सीकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को विभिन्न पदों के 8 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन वापस ले लिया। अब मैदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सामाजिक सचिव पद पर मुकाबला होगा। सीकर बार एसोसिएशन का चुनाव 12 दिसंबर को होगा। 12 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।(पूरी खबर पढ़ें) सीकर बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के 4 दावेदार:13 पदों पर 33 ने किया नॉमिनेशन, 3 का निर्विरोध निर्वाचन तय; 3 नॉमिनेशन खारिज सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नॉमिनेशन का सोमवार को अंतिम दिन था। सीकर बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव के पदों के लिए सिंगल नॉमिनेशन होने पर तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। फॉर्म जांच में उपाध्यक्ष पद का 1 और कार्यकारिणी सदस्य के 2 फॉर्म खारिज कर दिए गए। (पढ़ें पूरी खबर)


