आगरा मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया। चेतावनी दी है कि यदि हर्ष दिवाकर पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे तालाबंदी कर हड़ताल कर देंगे। मुकदमा दर्ज कराने की मांग
घटना के विरोध में सोमवार को नगर निगम के समस्त कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। दिनभर निगम परिसर में रोष देखने को मिला। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो निगम कर्मी तालाबंदी कर हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से कार्रवाई की मांग करते हुए कि कहा हैं कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा निगम के अधिकारी या कर्मचारी के साथ इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी हर्ष चौधरी के नगर निगम परिसर में प्रवेश को भी प्रतिबंधित करने की मांग की गई। ये कर्मचारी रहे प्रदर्शन में शामिल
इस दौरान श्याम करुणेश, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सफाई कामगार संगठन,सुंदर बाबू चंचल प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ,विनोद इलाहाबादी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ,लोकेश परिहार अध्यक्ष आगरा नगर निगम कर्मचारी संघ,महेंद्र सिंह फौजदार अध्यक्ष, आगरा नगर निगम पेंशन एवं फंड,रेशम सिंह चाहर अध्यक्ष आगरा नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राजकुमार विद्यार्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आदि कई पदाधिकारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन के सामने अब स्थिति को सामान्य करने और कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने की चुनौती खड़ी हो गई है।


