खगड़िया जिले के मानसी स्थित भरत नगर चुकती में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशीला देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती ने की, जबकि पत्रकार सिकेन्द्र वक्त आजाद ने मंच संचालन किया। विधायक ने उनके सौम्य व्यवहार की सराहना की सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत सुशीला देवी की बेहतर कार्य संस्कृति को अपनाकर हम धरातल पर काम करेंगे। उन्होंने सुशीला देवी की कार्य संस्कृति और सौम्य व्यवहार की सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने उनके कार्यों को अद्वितीय बताया और जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जदयू नेता सुशांत यादव ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय सुशीला देवी क्षेत्र के गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता देती थीं। उन्होंने सुशीला देवी के जीवन को संघर्ष, समर्पण और समाजसेवा का उदाहरण बताया। सुशीला देवी परिवार और समाज को जोड़ने वाली- भाजपा नेता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और अभिनेता डॉ. सलील यादव ने कहा कि सुशीला देवी का व्यक्तित्व प्रेम और सद्भाव का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि वे परिवार और समाज को जोड़ने वाली थीं, जिनके आदर्श प्रेरणादायक हैं। डॉ. यादव ने उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। खगड़िया जिले के मानसी स्थित भरत नगर चुकती में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशीला देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती ने की, जबकि पत्रकार सिकेन्द्र वक्त आजाद ने मंच संचालन किया। विधायक ने उनके सौम्य व्यवहार की सराहना की सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत सुशीला देवी की बेहतर कार्य संस्कृति को अपनाकर हम धरातल पर काम करेंगे। उन्होंने सुशीला देवी की कार्य संस्कृति और सौम्य व्यवहार की सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने उनके कार्यों को अद्वितीय बताया और जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जदयू नेता सुशांत यादव ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय सुशीला देवी क्षेत्र के गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता देती थीं। उन्होंने सुशीला देवी के जीवन को संघर्ष, समर्पण और समाजसेवा का उदाहरण बताया। सुशीला देवी परिवार और समाज को जोड़ने वाली- भाजपा नेता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और अभिनेता डॉ. सलील यादव ने कहा कि सुशीला देवी का व्यक्तित्व प्रेम और सद्भाव का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि वे परिवार और समाज को जोड़ने वाली थीं, जिनके आदर्श प्रेरणादायक हैं। डॉ. यादव ने उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।


