पूर्व पशुपालन राज्यमंत्री आदित्य सिंह की 94 वर्षीय पत्नी शारदा देवी का शनिवार रात निधन हो गया। रविवार को उनके नरहट स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन से स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है। शारदा देवी अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बड़ी बहू नीतू सिंह हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं, जबकि दूसरी बहू आभा देवी भी जिला परिषद सदस्य रही हैं। उनके निधन से हिसुआ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे नवादा में शोक का माहौल है। निधन की सूचना मिलने पर जदयू नेत्री शोभा देवी, जनसुराज प्रवक्ता मसीह उद्दीन, धनंजय कुमार मुखिया, मंजूर आलम, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन चौधरी, अरविंद चंद्रवंशी, सनोज सिंह उर्फ पुटुश सिंह, सुनील कुमार, पारस सिंह, पूर्व मुखिया विजय यादव, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार जीतू, शंभू यादव और धर्मवीर कुमार उर्फ पुकार सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार नरहट के दौलतपुर घाट पर किया जाएगा। पूर्व पशुपालन राज्यमंत्री आदित्य सिंह की 94 वर्षीय पत्नी शारदा देवी का शनिवार रात निधन हो गया। रविवार को उनके नरहट स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन से स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है। शारदा देवी अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बड़ी बहू नीतू सिंह हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं, जबकि दूसरी बहू आभा देवी भी जिला परिषद सदस्य रही हैं। उनके निधन से हिसुआ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे नवादा में शोक का माहौल है। निधन की सूचना मिलने पर जदयू नेत्री शोभा देवी, जनसुराज प्रवक्ता मसीह उद्दीन, धनंजय कुमार मुखिया, मंजूर आलम, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन चौधरी, अरविंद चंद्रवंशी, सनोज सिंह उर्फ पुटुश सिंह, सुनील कुमार, पारस सिंह, पूर्व मुखिया विजय यादव, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार जीतू, शंभू यादव और धर्मवीर कुमार उर्फ पुकार सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार नरहट के दौलतपुर घाट पर किया जाएगा।


