पति की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हंगामा:महिला बोली- 6 साल पहले हुई थी लव मैरिज; 15 लाख रुपए दिए, अब बात भी नहीं करते

पति की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हंगामा:महिला बोली- 6 साल पहले हुई थी लव मैरिज; 15 लाख रुपए दिए, अब बात भी नहीं करते

पटना के एक मैरिज हॉल में सोमवार देर रात महिला का हंगामा देखने को मिला। ये अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंच गई। महिला ने दावा किया कि उसने 6 साल पहले प्रेमी से लव मैरिज किया था, लेकिन अब वह उसे रखने से तैयार नहीं और दूसरी शादी कर रहा है। अब वो उससे बात करने को भी तैयार नहीं है। जबकि, अब तक महिला 15 लाख रुपए की मदद कर चुकी है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित अलवा कॉलोनी में हुई। सहरसा से पहुंची प्रेमिका रिजवाना खातून (28) ने मैरिज हॉल में घंटों हंगामा किया। पटना महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद प्रेमी फारूक अब्दुल्ला (38) ने देर रात दूसरी शादी कर ली। रिजवाना खातून का दावा है कि फारूक अब्दुल्ला ने 2019 में सहरसा में उसकी शादी हुई थी। शादी में मदद करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने बताया कि रिजवाना खातून और फारूक अब्दुल्ला का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि फारूक अब्दुल्ला ने जबरन दूसरी शादी की है, तो यह गैरकानूनी है। इस निकाह में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। रिजवाना खातून मूल रूप से सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर की रहने वाली हैं। उनके पहले पति से दो बच्चे हैं। रिजवाना ने बताया कि उनके पहले पति से तलाक के बाद 2016 में फारूक अब्दुल्ला उनकी जिंदगी में आया। फारूक ने तीन साल तक उनसे प्रेम और शादी का झांसा दिया, जिसके बाद 2019 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पति को दिए 15 लाख रुपए रिजवाना खातून एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि अपनी कमाई का पूरा पैसा वह फारूक को मदद के रूप में देती थीं। रिजवाना का दावा है कि उन्होंने फारूक को लगभग 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। पिछले लगभग सात महीने से फारूक उनसे बातचीत नहीं कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि फारूक किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में रिजवाना सहरसा से पटना पहुंची और महिला कोषांग में इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर फुलवारी शरीफ थाना की मदद से अलावा कॉलोनी के एक मैरिज हॉल में पहुंची। महिला कोषांग कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने बताया कि रिजवाना ने दावा किया है कि फारूक उनका पति है। दोनों ने शादी किया है, अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। लड़का और लड़की के परिजनों को फिलहाल शादी रोकने का निर्देश दिया गया है। अगर इसके बावजूद भी फारुख जबरदस्ती दूसरी लड़की से शादी करता है, तो उस पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। इस बीच महिला कोषांग के कर्मियों के वापस लौटने के बाद देर रात फारूक ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है। अब रिजवाना खातून न्याय के लिए गुहार लगा रही है। पटना के एक मैरिज हॉल में सोमवार देर रात महिला का हंगामा देखने को मिला। ये अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंच गई। महिला ने दावा किया कि उसने 6 साल पहले प्रेमी से लव मैरिज किया था, लेकिन अब वह उसे रखने से तैयार नहीं और दूसरी शादी कर रहा है। अब वो उससे बात करने को भी तैयार नहीं है। जबकि, अब तक महिला 15 लाख रुपए की मदद कर चुकी है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित अलवा कॉलोनी में हुई। सहरसा से पहुंची प्रेमिका रिजवाना खातून (28) ने मैरिज हॉल में घंटों हंगामा किया। पटना महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद प्रेमी फारूक अब्दुल्ला (38) ने देर रात दूसरी शादी कर ली। रिजवाना खातून का दावा है कि फारूक अब्दुल्ला ने 2019 में सहरसा में उसकी शादी हुई थी। शादी में मदद करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने बताया कि रिजवाना खातून और फारूक अब्दुल्ला का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि फारूक अब्दुल्ला ने जबरन दूसरी शादी की है, तो यह गैरकानूनी है। इस निकाह में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। रिजवाना खातून मूल रूप से सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर की रहने वाली हैं। उनके पहले पति से दो बच्चे हैं। रिजवाना ने बताया कि उनके पहले पति से तलाक के बाद 2016 में फारूक अब्दुल्ला उनकी जिंदगी में आया। फारूक ने तीन साल तक उनसे प्रेम और शादी का झांसा दिया, जिसके बाद 2019 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पति को दिए 15 लाख रुपए रिजवाना खातून एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि अपनी कमाई का पूरा पैसा वह फारूक को मदद के रूप में देती थीं। रिजवाना का दावा है कि उन्होंने फारूक को लगभग 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। पिछले लगभग सात महीने से फारूक उनसे बातचीत नहीं कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि फारूक किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में रिजवाना सहरसा से पटना पहुंची और महिला कोषांग में इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद महिला कोषांग की कोऑर्डिनेटर फुलवारी शरीफ थाना की मदद से अलावा कॉलोनी के एक मैरिज हॉल में पहुंची। महिला कोषांग कोऑर्डिनेटर शिल्पी कुमारी ने बताया कि रिजवाना ने दावा किया है कि फारूक उनका पति है। दोनों ने शादी किया है, अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। लड़का और लड़की के परिजनों को फिलहाल शादी रोकने का निर्देश दिया गया है। अगर इसके बावजूद भी फारुख जबरदस्ती दूसरी लड़की से शादी करता है, तो उस पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। इस बीच महिला कोषांग के कर्मियों के वापस लौटने के बाद देर रात फारूक ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है। अब रिजवाना खातून न्याय के लिए गुहार लगा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *