केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का अलग अंदाज सामने आया है। एक शादी में वो अपनी ही फिल्म के गाने “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” पर डांस करते नजर आए। चिराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। बताया जा रहा है कि पटना में हाजीपुर सांसद किसी करीबी की शादी में शामिल हुए थे। जिसमें वह समर्थकों के कहने पर मंच पर नाचते दिख रहे हैं। हालांकि, चिराग पासवान तुरंत नीचे आकर बैठ गए, लेकिन उनका यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिराग के इस वीडियो के बाद 14 साल पुराना उनका ये गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है। चिराग के डांस की 3 तस्वीरें देखिए… यूजर्स इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब चिराग पासवान इस गाने पर वायरल हो रहे हैं। “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” 2011 में रिलीज हुई चिराग पासवान की फिल्म ‘मिले न मिले हम’ का है। जिसमें उनके साथ कंगना रनौत थी। 2024 में भी हुए थे वायरल चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद भी “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” गाने पर वायरल हुए थे। आम चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस शानदार जीत के बाद चिराग पासवान इस गाने पर खूब वायरल हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी पार्टी ने 19 सीटें जीतीं हैं। लोजपा (आर) 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस जीत के बाद चिराग पासवान उसी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में फ्लॉप चिराग पासवान ने साल 2011 में बॉलीवुड में किस्मत कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन उस फिल्म का एक गाना खूब लोकप्रिय हुआ। शादी‑पार्टियों में यह गाना आज भी बहुत बजता है। ‘मिले न मिले हम’ के बाद चिराग पासवान ने फिर कोई फिल्म नहीं की। “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी…” गाने के पीछे दलेर मेहंदी की आवाज़ है। चिराग की फिल्म के पोस्टर जिसका गाना अब वायरल हो रहा है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का अलग अंदाज सामने आया है। एक शादी में वो अपनी ही फिल्म के गाने “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” पर डांस करते नजर आए। चिराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। बताया जा रहा है कि पटना में हाजीपुर सांसद किसी करीबी की शादी में शामिल हुए थे। जिसमें वह समर्थकों के कहने पर मंच पर नाचते दिख रहे हैं। हालांकि, चिराग पासवान तुरंत नीचे आकर बैठ गए, लेकिन उनका यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिराग के इस वीडियो के बाद 14 साल पुराना उनका ये गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है। चिराग के डांस की 3 तस्वीरें देखिए… यूजर्स इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब चिराग पासवान इस गाने पर वायरल हो रहे हैं। “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” 2011 में रिलीज हुई चिराग पासवान की फिल्म ‘मिले न मिले हम’ का है। जिसमें उनके साथ कंगना रनौत थी। 2024 में भी हुए थे वायरल चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद भी “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” गाने पर वायरल हुए थे। आम चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस शानदार जीत के बाद चिराग पासवान इस गाने पर खूब वायरल हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी पार्टी ने 19 सीटें जीतीं हैं। लोजपा (आर) 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस जीत के बाद चिराग पासवान उसी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में फ्लॉप चिराग पासवान ने साल 2011 में बॉलीवुड में किस्मत कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन उस फिल्म का एक गाना खूब लोकप्रिय हुआ। शादी‑पार्टियों में यह गाना आज भी बहुत बजता है। ‘मिले न मिले हम’ के बाद चिराग पासवान ने फिर कोई फिल्म नहीं की। “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी…” गाने के पीछे दलेर मेहंदी की आवाज़ है। चिराग की फिल्म के पोस्टर जिसका गाना अब वायरल हो रहा है


