भास्कर न्यूज | गढ़वा बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से आमजन को राहत दिलाने हेतु कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था ने सराहनीय पहल करते शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई। संस्था की ओर से रंका मोड़, मझिआंव मोड़ समेत कई अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाए गए, जिससे राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठिठुरन से बड़ी राहत मिली। संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और पारा लगातार गिरते हुए जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर रात के समय ठंड का असर काफी बढ़ गया है, जिससे गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए सोसाइटी ने तुरंत अलाव की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। विकास कुमार माली ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी केवल दहेज हत्या, बाल विवाह और समाज सुधार संबंधी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था हर उस कार्य में आगे रहती है, जो लोगों की जरूरत और समाज के विकास से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि हालिया ठंड को देखते हुए संस्था ने पूरे शहर में अलग-अलग लोकेशनों पर अलाव जलाने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। भास्कर न्यूज | गढ़वा बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से आमजन को राहत दिलाने हेतु कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था ने सराहनीय पहल करते शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई। संस्था की ओर से रंका मोड़, मझिआंव मोड़ समेत कई अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाए गए, जिससे राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठिठुरन से बड़ी राहत मिली। संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और पारा लगातार गिरते हुए जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर रात के समय ठंड का असर काफी बढ़ गया है, जिससे गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए सोसाइटी ने तुरंत अलाव की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। विकास कुमार माली ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी केवल दहेज हत्या, बाल विवाह और समाज सुधार संबंधी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था हर उस कार्य में आगे रहती है, जो लोगों की जरूरत और समाज के विकास से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि हालिया ठंड को देखते हुए संस्था ने पूरे शहर में अलग-अलग लोकेशनों पर अलाव जलाने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।


