दौसा जिले में मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां शुक्रवार अलसुबह आसमान में बादलों की आवाजाही देखी गई। साथ में हल्का कोहरा भी छाया रहा। बादल छाने के कारण धूप नहीं निकलने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे सर्दी का असर बढ गया है। यहां शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार- आज दौसा समेत अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 29-30 नवंबर को राज्य के दक्षिणी में पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसको लेकर 6 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।


