प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

सिमडेगा|अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बानो प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय बानो में प्रखंड अध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष केदार नाथ सिंह ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में सांगठनिक विस्तार,संघ की गतिविधियों तथा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के स्वागत से हुई। जिसमें अजीत कुमार महतो और सहोदर सिंह ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष और महासचिव ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संघ का विस्तार धीरे-धीरे बूंद-बूंद से होता है और हर सदस्य संघ के लिए अनमोल है। बैठक में सचिव महावीर सोनी, उमेश प्रसाद, शिवसागर यादव, तरुण कुमार, जगरनाथ भगत, सहोदर सिंह, मनोज कुमार यादव, गजेंद्र प्रसाद, हीरा लाल साहू, प्रेम किशोर नायक, अजीत कुमार महतो सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। सिमडेगा|अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बानो प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय बानो में प्रखंड अध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष केदार नाथ सिंह ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में सांगठनिक विस्तार,संघ की गतिविधियों तथा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के स्वागत से हुई। जिसमें अजीत कुमार महतो और सहोदर सिंह ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष और महासचिव ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संघ का विस्तार धीरे-धीरे बूंद-बूंद से होता है और हर सदस्य संघ के लिए अनमोल है। बैठक में सचिव महावीर सोनी, उमेश प्रसाद, शिवसागर यादव, तरुण कुमार, जगरनाथ भगत, सहोदर सिंह, मनोज कुमार यादव, गजेंद्र प्रसाद, हीरा लाल साहू, प्रेम किशोर नायक, अजीत कुमार महतो सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *