खंडवा में सांसद खेल महोत्सव का आगाज:एक मंच पर सांसद-जिलाध्यक्ष और महापौर-विधायक, दौड़ और जुंबा डांस के साथ शुरुआत

खंडवा में सांसद खेल महोत्सव का आगाज:एक मंच पर सांसद-जिलाध्यक्ष और महापौर-विधायक, दौड़ और जुंबा डांस के साथ शुरुआत

खंडवा में रविवार सुबह दौड़ स्पर्धा के साथ सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई। इस महोत्सव के तहत जिले में 10 अलग-अलग तरह की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। दौड़ स्पर्धा के दौरान जुंबा डांस भी हुआ, जिसमें सांसद से लेकर सभी नेताओं और अफसरों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ के बाद जिमखाना मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि खेल महोत्सव के मंच पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, महापौर अमृता यादव और विधायक कंचन तनवे भी साथ नजर आए। सभी ने एक साथ हवा में गुब्बारे छोड़े। इस तरह सत्ता और संगठन ने एकजुटता का परिचय दिया। दरअसल, राजनीतिक गलियारों में अक्सर सत्ता और संगठन के बीच गुटबाजी की बातें सामने आती रहती हैं। खेल प्रतिभाओं को मंच देना है उद्देश्य
भारत सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर इस सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया है। संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच देने के लिए यह शुरुआत की गई है, ताकि प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ सकें। निगम से जिमखाना तक हुई दौड़, कबड्डी शुरू
रविवार सुबह 8 बजे दौड़ स्पर्धा नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर जिमखाना क्रिकेट मैदान पहुंची। इसके बाद सुबह 9 बजे कबड्डी स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्रिकेट, कुश्ती और योग समेत 10 खेल होंगे
सांसद खेल महोत्सव में पूरे संसदीय क्षेत्र में 10 अलग-अलग प्रकार के खेल आयोजित होंगे। संसदीय क्षेत्र की खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती और योग के साथ ही पारंपरिक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *