CGPSC 2024 रिजल्ट,सरगुजा के चंचल एवं मयंक बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:किसान की बेटी चंचल ST वर्ग में पहले स्थान पर,मयंक ST वर्ग में दूसरे स्थान पर

CGPSC 2024 रिजल्ट,सरगुजा के चंचल एवं मयंक बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:किसान की बेटी चंचल ST वर्ग में पहले स्थान पर,मयंक ST वर्ग में दूसरे स्थान पर

सरगुजा जिले में किसान की बेटी चंचल पैकरा ने CGPSC 2024 में अनुसूचित जनजाति वर्ग में टॉप किया है। वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगी। चंचल पैकरा ने पहली बार PSC मेन्स की परीक्षा दी थी। वहीं सरगुजा के मंयक मंडावी ने ST कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मयंक भी डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। मयंक वर्तमान में GST इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ PSC 2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें सरगुजा जिले की चंचल पैकरा ने ST वर्ग में टॉप किया है। चंचल पैकरा का ओव्हर आल रैंक 204 है। चंचल पैकरा BE सिविल हैं। चंचल ने इसके पहले एक बार PSC प्री की परीक्षा दी थी। सफल नहीं होने पर कोचिंग की और प्री के बाद मेन्स निकाला। CGPSC 2024 के परिणाम में ST वर्ग में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। पिता ने जमीन बेची, बेटी ने सपना किया पूरा
चंचल पैकरा सीतापुर के काराबेल निवासी किसान रघुवर पैकरा की बेटी हैं। चंचल पैकरा के पिता रघुवर पैकरा एवं मां कुंतिला पैकरा किसान हैं। अतिरिक्त आय के लिए वे काराबेल में सब्जी बेचते हैं। चंचल पैकरा की प्राथमिक शिक्षा काराबेल के सरकारी प्राथमिक शाला में हुई। इसके बाद चंचल का चयन एकलव्य विद्यालय सरना के लिए हुआ। दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा चंचल ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। दोनों ही कक्षाओं में वे स्कूल टॉपर रहीं। चंचल ने जगदलपुर इंजीनियरिंग कालेज से सिविल में वर्ष 2021-22 में BE किया। BE करने के बाद वे पीएससी की तैयारी में जुट गई। पहली बार सीजी पीएससी की प्री परीक्षा दी तो सफलता नहीं मिली। बेटी के प्रयास को देखते हुए पिता रघुवर पैकरा ने कुछ जमीनें बेची और उसे कोचिंग के लिए बिलासपुर भेजा। चंचल ने CGPSC 2024 की परीक्षा में प्री के साथ मेन्स क्लियर किया और इंटरव्यू तक पहली बार पहुंचीं। CGPSC द्वारा घोषित परिणाम में चंचल पैकरा को ओव्हर ऑल 204 रैंक मिला है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की कैटेगरी में चंचल ने टॉप किया है। वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगी। चंचल की छोटी बहन वर्तमान में अंबिकापुर कालेज से BSC कर रही है, वहीं छोटा भाई एकलव्य विद्यालय घंघरी में 11 वीं का छात्र है। चंचल पैकरा वर्तमान में बिलासपुर में हैं और CGPSC की तैयारी कर रही थी। मयंक को दूसरा स्थान बनेंगे डिप्टी कलेक्टर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार की रात रिजल्ट जारी किया। इसमें सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी मयंक मंडावी को एसटी कैटेगरी में दूसरा रैंक मिला है। वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। मयंक मंडावी को ओव्हर ऑल कैटेगरी में 210 वां स्थान मिला है। मंयक मंडावी इसके पहले भी CGPSC क्लीयर कर चुके हैं। मयंक वर्तमान में वे GST इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने फिर से CGPSC 2024 की परीक्षा दी और एसटी कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक सीतापुर के कटनईपारा निवासी फॉरेस्ट कर्मी रमेश सिंह मंडावी के पुत्र हैं। उनकी मां देवमती सिंह हाउस वाइफ हैं। मयंक पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *