बेगूसराय की डाक अधीक्षक श्रीमती अर्चना कुमारी ने बुधवार को चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित उपडाकघर में डाक-कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पोस्टल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को खाते खोलने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डाक अधीक्षक ने सभी डाक-कर्मियों को एक विशेष अभियान चलाने का आदेश देते हुए कहा कि 22 नवंबर तक अधिकतम खातों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने और उन्हें पोस्टल बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल बैंकिंग बड़ी संख्या में लोगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वित्तीय सेवा उपलब्ध कराती है, इसलिए इसके विस्तार के लिए कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में उपडाकपाल विजय कुमार पाल, शाखा डाकपाल ओमप्रकाश सिंह, संजय कुमार, गौरी कुमारी, विजय कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह सहित कई डाककर्मी उपस्थित रहे। बेगूसराय की डाक अधीक्षक श्रीमती अर्चना कुमारी ने बुधवार को चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित उपडाकघर में डाक-कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पोस्टल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को खाते खोलने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डाक अधीक्षक ने सभी डाक-कर्मियों को एक विशेष अभियान चलाने का आदेश देते हुए कहा कि 22 नवंबर तक अधिकतम खातों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने और उन्हें पोस्टल बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल बैंकिंग बड़ी संख्या में लोगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वित्तीय सेवा उपलब्ध कराती है, इसलिए इसके विस्तार के लिए कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में उपडाकपाल विजय कुमार पाल, शाखा डाकपाल ओमप्रकाश सिंह, संजय कुमार, गौरी कुमारी, विजय कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह सहित कई डाककर्मी उपस्थित रहे।


