हवेली खड़गपुर के रतैठा गांव में मामूली विवाद में मारपीट:दो पक्षों के 10 लोग घायल, दो गंभीर रेफर

हवेली खड़गपुर के रतैठा गांव में मामूली विवाद में मारपीट:दो पक्षों के 10 लोग घायल, दो गंभीर रेफर

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रतैठा गांव में अरविंद सिंह के घर 21 नवंबर को होने वाली शादी की रस्में चल रही थीं। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही थीं, तभी पिंटू कुमार ने कथित तौर पर नेहा कुमारी के पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों से राजो देवी (पति अरविंद सिंह), प्रिंस कुमार (पिता प्रमोद सिंह), रेणु देवी (पिता श्याम सिंह), साजन कुमार (पिता श्याम सिंह), नेहा कुमारी (पिता श्याम सिंह), पिंटू कुमार (पिता विजय सिंह), आरती कुमारी (पिता विजय सिंह), सरस्वती कुमारी (पिता विजय सिंह), यशोदा देवी (पति सुशील सिंह) और विक्की कुमार (पिता सुशील सिंह) घायल हुए। परिजनों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अजीत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल राजो देवी और यशोदा देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया है। बताया गया है कि दोनों परिवारों में आगामी दिनों में शादियां होनी थीं। अरविंद सिंह के घर 21 नवंबर को विवाह निर्धारित था, जबकि रेणु देवी की पुत्री की शादी भी एक सप्ताह बाद तय थी। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इलाज के बाद दोनों पक्षों की ओर से जो आवेदन दिए जाएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रतैठा गांव में अरविंद सिंह के घर 21 नवंबर को होने वाली शादी की रस्में चल रही थीं। महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही थीं, तभी पिंटू कुमार ने कथित तौर पर नेहा कुमारी के पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों से राजो देवी (पति अरविंद सिंह), प्रिंस कुमार (पिता प्रमोद सिंह), रेणु देवी (पिता श्याम सिंह), साजन कुमार (पिता श्याम सिंह), नेहा कुमारी (पिता श्याम सिंह), पिंटू कुमार (पिता विजय सिंह), आरती कुमारी (पिता विजय सिंह), सरस्वती कुमारी (पिता विजय सिंह), यशोदा देवी (पति सुशील सिंह) और विक्की कुमार (पिता सुशील सिंह) घायल हुए। परिजनों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अजीत कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल राजो देवी और यशोदा देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया है। बताया गया है कि दोनों परिवारों में आगामी दिनों में शादियां होनी थीं। अरविंद सिंह के घर 21 नवंबर को विवाह निर्धारित था, जबकि रेणु देवी की पुत्री की शादी भी एक सप्ताह बाद तय थी। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इलाज के बाद दोनों पक्षों की ओर से जो आवेदन दिए जाएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *