‘अखिलेश यादव घुसपैठियों को भारत का वोटर बनाना चाहते हैं’:केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने SIR का विरोध करने पर सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

‘अखिलेश यादव घुसपैठियों को भारत का वोटर बनाना चाहते हैं’:केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने SIR का विरोध करने पर सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करारा हमला बोला है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) का विरोध करने पर उन्होंने कहा-अखिलेश यादव विदेशी घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाते हुए उनको मतदाता बनाना चाह रहे हैं। इससे देश की एकता और अखंडता को खतरा होगा। सामाजिक सौहार्द और आतंरिक सुरक्षा को खतरा होगा…लोकतंत्र प्रभावित होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंगलवार को आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा तोता का ताल स्थित कुशवाह बगीची से शुरू हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रो. बघेल ने ये कहा इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा-अगर सरदार पटेल नहीं होते तो हम अंग्रेजों से आजाद हो जाते लेकिन राजाओं के गुलाम रहते। उन्होंने रियासतों का विलय कराया। ऐसे लौह पुरुष को याद करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं। ऐसी जयंतियों से जागृति आती है। सोच बदलती है। संघर्ष करने का रास्ता मिलता है। इससे इतिहास बदलता है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा-सरदार पटेल की जयंती पर लोकसभा, विधानसभा, मंडल स्तर पर पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि आम-जनमानस में पटेल के योगदान को लेकर जागृति आए।
पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के चित्र हाथों में उठाकर चल रहे थे। वहीं, अधिकांश हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। लगभग 25 मीटर लंबी तिरंगी चादर आकर्षण का केंद्र रही। भाजपा कार्यकर्ता इसके साथ अपनी तस्वीरें खींच रहे थे। देशभक्ति गीतों पर भारत माता के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। लोहामंडी होते हुए पदयात्रा नौबस्ता स्थित पटेल धर्मशाला पहुंची। यहां एकता पदयात्रा का समापन हुआ। लगभग ढाई किमी लंबी इस यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री लगातार पैदल चले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *