पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 घायल पटना रेफर:जमुई-लखीसराय मेन रोड पर एक्सीडेंट, पश्चिम बंगाल से मवेशी लेकर लखीसराय लौट रहा था

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीयड्डा सरारी रोड के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पिकअप वाहन पश्चिम बंगाल से मवेशी लेकर लखीसराय जिले के नारायणपुर लौट रहा था। मनीयड्डा सिमरिया के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का उपचालक वाहन से 20 फीट दूर खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक पिकअप के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। 112 पुलिस टीम को दी घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। पिकअप चालक बेगूसराय का रहने वाला घायल पिकअप चालक की पहचान बेगूसराय निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक लखीसराय जिले के नारायणपुर निवासी नीरज कुमार हैं। परिजन ने बताया कि दोनों मवेशी लेकर पश्चिम बंगाल गए थे और मंगलवार को नारायणपुर लौट रहे थे। 2 घंटे के मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला इधर जोरदार आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस के टीम को दी थी। जानकारी के बाद डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे के मशक्कत के बाद फंसे चालक को निकाल कर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच की जा रही है। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीयड्डा सरारी रोड के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पिकअप वाहन पश्चिम बंगाल से मवेशी लेकर लखीसराय जिले के नारायणपुर लौट रहा था। मनीयड्डा सिमरिया के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का उपचालक वाहन से 20 फीट दूर खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक पिकअप के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। 112 पुलिस टीम को दी घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। पिकअप चालक बेगूसराय का रहने वाला घायल पिकअप चालक की पहचान बेगूसराय निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक लखीसराय जिले के नारायणपुर निवासी नीरज कुमार हैं। परिजन ने बताया कि दोनों मवेशी लेकर पश्चिम बंगाल गए थे और मंगलवार को नारायणपुर लौट रहे थे। 2 घंटे के मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला इधर जोरदार आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस के टीम को दी थी। जानकारी के बाद डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे के मशक्कत के बाद फंसे चालक को निकाल कर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *