शेखपुरा से किडनैप 9वीं की छात्रा लखीसराय से बरामद:किडनैपर गिरफ्तार, पिता ने एक सप्ताह पहले दर्ज कराई थी FIR

शेखपुरा से किडनैप 9वीं की छात्रा लखीसराय से बरामद:किडनैपर गिरफ्तार, पिता ने एक सप्ताह पहले दर्ज कराई थी FIR

शेखपुरा में मेहूस थाना पुलिस ने लखीसराय के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नदियावा गांव में छापेमारी कर सदर प्रखंड के एक गांव से अपहृत 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को बरामद कर लिया है। इस दौरान अपहर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किशोरी और गिरफ्तार अपहर्ता को गुरुवार को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया। इस छापेमारी का नेतृत्व मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महिला दारोगा सोनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। एक सप्ताह पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली थी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया। शादी समारोह में एक-दूसरे के करीब आए थे गिरफ्तार युवक की पहचान नदियावा गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक और किशोरी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे जमुई जिले के एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में एक-दूसरे के करीब आए थे। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बरामद किशोरी के साथ देवघर स्थित शिव मंदिर में शादी रचाई थी और वे अपने घर में छुपकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद किशोरी का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेखपुरा में मेहूस थाना पुलिस ने लखीसराय के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नदियावा गांव में छापेमारी कर सदर प्रखंड के एक गांव से अपहृत 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को बरामद कर लिया है। इस दौरान अपहर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किशोरी और गिरफ्तार अपहर्ता को गुरुवार को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया। इस छापेमारी का नेतृत्व मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महिला दारोगा सोनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। एक सप्ताह पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली थी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया। शादी समारोह में एक-दूसरे के करीब आए थे गिरफ्तार युवक की पहचान नदियावा गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक और किशोरी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे जमुई जिले के एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में एक-दूसरे के करीब आए थे। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बरामद किशोरी के साथ देवघर स्थित शिव मंदिर में शादी रचाई थी और वे अपने घर में छुपकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद किशोरी का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *