नालंदा में साइकिल सवार 9वीं के छात्र की मौत:कोचिंग से घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; ड्राइवर मौके से फरार

नालंदा में साइकिल सवार 9वीं के छात्र की मौत:कोचिंग से घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; ड्राइवर मौके से फरार

नालंदा जिले में सड़क हादसे ने एक छात्र की मौत हो गई। कोचिंग से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान उपरौरा गांव अंकित कुमार(17) के तौर पर हुई है। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा ने बताया कि अंकित 9वीं क्लास में पढ़ता था। पढ़ाई में काफी होनहार था। सुबह पांच बजे साइकिल से बिहार शरीफ स्थित भैंसासुर कोचिंग सेंटर गया था। क्लास खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था। मुरौरा भगवती मैरिज हॉल के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंची। आनन-फानन में मॉडल अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस अंकित जितेंद्र राउत का पुत्र था और नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता के तीन बेटों और एक बेटी में से एक था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अंकित पढ़ाई में होनहार था और अपने भविष्य को संवारने के लिए नियमित रूप से कोचिंग जाता था। नालंदा जिले में सड़क हादसे ने एक छात्र की मौत हो गई। कोचिंग से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान उपरौरा गांव अंकित कुमार(17) के तौर पर हुई है। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा ने बताया कि अंकित 9वीं क्लास में पढ़ता था। पढ़ाई में काफी होनहार था। सुबह पांच बजे साइकिल से बिहार शरीफ स्थित भैंसासुर कोचिंग सेंटर गया था। क्लास खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था। मुरौरा भगवती मैरिज हॉल के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंची। आनन-फानन में मॉडल अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस अंकित जितेंद्र राउत का पुत्र था और नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता के तीन बेटों और एक बेटी में से एक था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अंकित पढ़ाई में होनहार था और अपने भविष्य को संवारने के लिए नियमित रूप से कोचिंग जाता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *